लखनऊ। स्वच्छता, मानवता और इंसानियत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए श्री जय राम सेवा धर्म संस्थान पिछले तीन वर्षों से राजधानी के जी पी ओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर लगातार मानवता और जागरूकता का संदेश दे रही है।
संस्थान के अध्यक्ष चंद्रिका यादव ने बताया कि संस्था के लोग स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प ले रहे हैं और इसके लिए लोगो को प्रेरित भी कर रहे है।इसीलिए प्रत्येक शनिवार को शाम 4:00 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल हजरतगंज लखनऊ पर सफाई अभियान चलाकर इसका संदेश भी दिया जाता है।जिसमे बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक अपना योगदान भी करते है।