लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून 
के विषय मे नागरिको को जागरूक करने हेतु भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सआदतगंज ,हरिदीन राय नगर एवं गढ़ी पीर खां में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में मुख्य वक़्ता के रूप में विधायक सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विधायक श्रीवास्तव ने अपनें संबोधन में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इस अधिनियम से किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।यह अधिनियम पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित होकर सन 2014 तक भारत मे आए हुए शरणार्थियों को राहत देने के लिए बनाया गया है।ये कानून भारत में रह रहे किसी व्यक्ति को निकालने के उद्देश्य से नही बनाया गया है।
इन गोष्ठियों में मण्डल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अजय सोनी,मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत,सौरभ श्रीवास्तव,सत्येंद्र सिंह,के के मिश्रा, शिवेंद्र कुमार,एस पी वर्मा, तेजभान सिंह, मयंक बाजपेयी,उमेश मिश्रा, सोमेन्द्र पाण्डेय एव बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।