सनातन धर्म जन जागरण सेवा समिति ने किया राम कथा का आयोजन

लखनऊ। सनातन धर्म जन जागरण सेवा समिति खदरा और अखिल भारतीय वागीश्वरी  साहित्य परिषद्, उ.प्र.द्वारा खदरा के शिव पार्क में सप्तम्-दसदिवसीय आध्यात्मिक एवम् साहित्यिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जिसमे कथा व्यास परम पूज्य रमेश भाई शुक्ल की राम कथा चल रही है ग्यारह नवम्बर को होने वाले कवि  सम्मलेन प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक तथा विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहेंगे।


     समिति के राजेश चन्द्र शुक्ल ,राकेश अवस्थी,विनय वाजपेयी और दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि कवि सम्मलेन के मौके पर प्रो  हरी शंकर मिश्रा को वागीश्वरी,अनिल अग्रवाल को स्व तीरथ राम अग्रवाल स्मृति,सुरेंद्र अवस्थी दद्दू को स्व ओ पी वर्मा ,देव शर्मा मुन्ना पार्षद को स्व रमन लाल अग्रवाल,विष्णु कुमार त्रिपाठी लंकेश को स्व पुत्तू लाल एडवोकेट,डॉ फारूख सरल खीरी को स्व देव शर्मा वाजपेयी,अमन अक्षर इंदौर को स्व देवल मिश्रा देवल एवं प्रो कमला शंकर त्रिपाठी को स्व लक्ष्मी शंकर मिश्रा निशंक स्मृति सम्मान दिया जायेगा।