गोरखपुर। कान्हा उपवन गौ शाला में आज बृहद पशु बधियाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा के आदेश पर पशु पालन विभाग ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. नीतीश राय, प्रभारी कान्हा उपवन और डॉ. राहुल सिंह के निर्देशन में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों और नगर निगम के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आज लगभग 50 पशुओं का बधियाकरण किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
कार्यक्रम में प्रभारी अपर निदेशक डॉ. राजेश त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा, डॉ. सुधीर कुमार एवं डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम तब चलता रहेगा जब तक सभी संरक्षित नर गौवंश का बधियाकरण पूर्ण न हो जाय। बधियाकरण का कार्य पशुधन प्रसार अधिकारी अतुल कुमार ,चंद्र भूषण, एवम नवीन तथा अशोक, कुलदीप, रामचंद्र, राजेश, राकेश और नगर निगम के भोला, अमरनाथ, ज्ञान, हनुमान, दीपक आदि ने किया।
पशु बधियाकरण कार्यक्रम में 50 पशुओं का बधियाकरण