ब्राह्मण परिवार ने किया विधायक का स्वागत

लखनऊ।ब्राह्मण परिवार ने रविवार को कृष्णानगर स्थित अवस्थी लॉन में नवनिर्वाचित विधायक सुरेश तिवारी का अभूतपूर्व स्वागत किया।शंख की विजयनाद और भगवान परशुराम की जय जयकार से पूरा लॉन गुंजायमान रहा।शेरे यू पी के नारे लगते रहे ।


      इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाती सिंह,नगर प्रमुख संयुक्ता भाटिया,रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि पूर्व आई ए एस अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी,पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू,नगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा और अखिलेश अवस्थी ने श्री तिवारी को संगठन के प्रति ईमानदार और क्षेत्र के लोगो के दिलो का राजा बताया।

       विधायक सुरेश तिवारी ने अपनी जीत पर नागरिको का आभार व्यक्त किया और हर सुख दुख में लोगो का साथ देने का वायदा भी किया।ब्राह्मण परिवार के संस्थापक और अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाये ब्राह्मण परिवार के लोगों को धन्यवाद देते हुए उनसे देश और समाजहित में कार्य करने की अपील की।संचालन आर के मिश्रा ने किया।

      कार्यक्रम में समाजसेवी शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी,पुष्कर शुक्ला,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा जया शुक्ला, पार्षद श्रवण नायक,अधिवक्ता विजय तिवारी,जटा शंकर शुक्ला, देवेंद्र त्रिपाठी,आलोक शुक्ला,महेंद्र शुक्ला और महिला टीम की सरिता शुक्ला आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।