पारा में अधिवक्ता के बंद मकान में चोरी

लखनऊ।पारा के हंसखेड़ा स्थिति बहुमंजिला कालोनी के बीच बने अधिवक्ता के बंद मकान मे  बुधवार रात  बदमाशो ने धावा बोल दिया | बदमाशो ने मकान के बगल बने अर्ध निर्मित मकान की दीवाल के सहारे छत पर चढ़ गये और छत पर लगे दरवाजे को चीरकर मकान मे दाखिल होने के बाद जमकर लूटपात कर मौके से फरार हो गये | जानकारी के बाद मकान मालिक के रिश्तेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी |
पुलिस ने मौके पर खोजी स्वान और फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट को बुलाकर मामले की छानबीन किया  | 
हंसखेड़ा स्थिति न्यू काशीराम कालोनी के बीच अधिवक्ता रविन्द्र कुमार शर्मा का मकान है | रविन्द्र कुमार 2 अक्टूबर को परिजनो के साथ  अपने पैत्रिक गाँव रामपुर जिला सिवान बिहार गये हुए थे | गुरूवार को पडोसियो द्वारा चोरी होने की जानकारी मिलने पर रविन्द्र कुमार ने इसकी सूचना पारा निवासी अपने बहनोई राजेन्द्र शर्मा और पुलिस को दी गई | जानकारी मिलने के बाद रजेन्द्र शर्मा जब पुलिस के साथ बंन्द मकान का ताला खोला गया तो कमरे का सामान अस्त व्यस्त मिला | राजेन्द्र के मुताबिक बदमाशो ने घर के बगल बने अर्ध निर्मित मकान की दीवाल के सहारे छत पर चढने के बाद छत पर लगे दरवाजे को चीरकर घर मे दाखिल हो गये | और बरामदे  मे लगी खिड़की को तोडने के बाद बदमाशो ने जमकर लूटपाट किया | और मौके से फरार हो गये | अधिवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि बदमाशो ने  घर मे धावा बोलकर घर मे रखे पीतल व स्टील के बर्तन , कपडे़ सहित करीब 2 लाख रूपये की कीमत का गृहस्थी का सामानउठा  ले गये  | सूचना पर पहुँची पुलिस मौके पर फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को बुलाकर मामले की पड़ताल की गई  | लेकिन खोजी स्वान घर के पीछे कुछ दूर पर ही एक बाग तक जाकर रूक गया |