समता पूरक श्रीराम ट्रस्ट ने बांटे 5000 राशन किट---राजीव रस्तोगी

 






लखनऊ।समता पूरक श्रीराम ट्रस्ट के राजीव रस्तोगी,पार्षद रेखा सिंह,शिव पाल सावरिया और नागेंद्र सिंह की टीम ने लॉक डाउन में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के लगभग 500 परिचारको को भोजन उपलब्ध कराया।संस्था ने50 जरूरतमंद परिवारों को उत्सव मैरिज हाल जलालपुर,पारा में तथा राजाजीपुरम में अरविंद विक्रम सिंह के आवास पर 75 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया।



       श्री रस्तोगी ने बताया कि  समता पूरक श्रीराम ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में जातिगत विषमता को दूर कर सभी मनुष्यों को एक समान अधिकार प्राप्त कराना है।इस वितरण के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।