लखनऊ लॉउन्ज एंड रेस्टो एसोसिएशन के शपथ ग्रहण में उठा उत्पीड़न का मुद्दा,फैसल हुसैन अध्यक्ष और पीयूष अवस्थी महासचिव बने

लखनऊ।सरकार अगर रोजगार दे नही सकती तो उसको छीनने का भी अधिकार नही है।बिना बताये किसी का रोजगार छीनना असंवैधानिक है। 




   उक्त विचार राजाजीपुरम में हुए लखनऊ लॉउन्ज एंड रेस्टो एसोसिएशन के शपथ ग्रहण में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष आसिम मार्शल ने व्यक्त किये।व्यापारी कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा कई लाउन्ज को बंद कर दिए जाने से खफा थे।व्यापारियो ने एक स्वर में कहा कि यह देश हम सबका है। हर स्थिति में कानून का पालन होगा लेकिन कानून की आड़ में उत्पीड़न न किया जाए।

       राजाजीपुरम के पाल तिराहा स्थित मंजू राम प्लाजा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने शुक्रवार को अध्यक्ष फैसल हुसैन, उपाध्यक्ष अमित वर्मा, महामंत्री पीयूष अवस्थी, कोषाध्यक्ष ऋषभ और संगठन मंत्री के रूप में अनवर, रवि व मुजफ्फर को शपथ दिलाई|

     नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन की शपथ के साथ-साथ शपथ ली कि लखनऊ के किसी भी लाउंज में मानक के विपरीत कोई भी कार्य जिसमें प्रतिबंधित नशीले पदार्थ एवं शराब का सेवन नहीं करने दिया जाएगा|

      समारोह में विशेष अतिथि सेंट्रल बार के महामंत्री संजीव पांडे, पार्षद शिवपाल सांवरिया, आसिम मार्शल, प्रदीप अग्रवाल, हाफिज जलील अहमद, सुरेश छबलानी, रितेश गुप्ता, पदम जैन, रमेश शुक्ला, सनोज गुप्ता, मोहनीष त्रिवेदी, पियूष गुप्ता, संजय सोनकर, अश्वन वर्मा, ताज खान,  रज्जन खान, रूप यादव, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद फैज, अरुण तिवारी, राजीव रतन सिंह आदि व्यापारी पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे|