लखनऊ।उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मण्डल (रजि) ने सोमवार को इटौंजा के वर्मा इँजन पार्ट नियर टोल प्लाजा पर व्यापारियों संग बैठक की।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, तथा सँचालन प्रदेश महामंत्री मनोज वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि सँस्थापक शिव बहादुर पटेल थे।बैठक मे सर्वसम्मति से अनिल वर्मा को इटौंजा ईकाई का अध्यक्ष तथा दीपक(चँदन)शुक्ला को अर्जुनपुर(कमालपुर) रोड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अपने संबोधन में सँस्थापक शिव बहादुर पटेल ने कहा कि व्यापारियों की समस्यायो का हर स्तर पर निराकरण कराया जायेगा वही प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि अपना व्यापार मँडल हर व्यापारी के दुख दर्द मे खडा रहेगा और जो अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न करेगा उसके खिलाफ व्यापार मँडल आन्दोलन करने का कार्य करेगा। प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।व्यापारियों पर जुल्म और ज्यादती के खिलाफ अपना व्यापार मँडल हमेशा लडाई लडऩे के लिए तत्पर है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज वर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्षो को मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी।कार्यक्रम मे मुख्य रुप सँस्थापक शिव बहादुर पटेल,प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ,प्रदेश महामंत्री मनोज वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रराज पटेल,प्रवक्ता अजय यादव, महेश वर्मा(दद्दा) डालीगंज अध्यक्ष, अनिल सिंह,सँदीप सिंह, अमित मिश्रा,अरविंद सिंह, अजीत सिंह,सुजीत यादव,आदि पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।