टाइम किड्स प्ले स्कूल ने मनाया एनुअल स्पोर्ट्स डे 

 



लखनऊ।टाइम किड्स प्ले स्कूल राजाजीपुरम में बच्चों का एनुअल स्पोर्ट्स डे मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि महापौर  संयुक्ता भाटिया एवं विशिष्ट अतिथि सभासद शिवपाल सावरिया उपस्थित रहे।
     इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के कामना की। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों  से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने बैलून रेस, वेजिटेबल रेस, सैक रेस, जलेबी रेस एवं एनिमल रेस में प्रतिभाग किया एवं प्राइज वा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किये। 

     रुद्राक्ष द्विवेदी, अनुराग गुप्ता, अदीब किदवई, ज़ारा फातिमा, रिद्धिमा सिंह, अक्षत पाण्डेय, नैतिक तिवारी, दाक्षी गुप्ता, हिताक्षी सिंह और दक्ष सिंह इन प्रतियोगिताओं में विजयी रहे। कार्यक्रम में संदीप सिंह धीरू, शैलेश बाजपेई शीलू, राजवीर सिंह, श्याम सुंदर उप्पल, आर.पी. त्रिवेदी आदि प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।