सर्दी जुकाम ही नहीं, जोड़ों के दर्द से भी आराम दिलाएगी गोंद, जान लें इसके फायदे

सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें खानी चाहिए क्योंकि इससे शरीर अंदर गर्म रहता है
और आप सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल इंफैक्शन जैसी सीजनल बीमारियों से बचे रहते हैं।
यही कारण है कि डॉक्टर्स भी इस मौसम में लहसुन, अदरक और काली मिर्च जैसी गर्म चीजों
का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा एक और गर्म चीज भी है जो सर्दियों में बड़े
चाव से खाई जाती है गोंद। लोग गोंद के लड्डू या इसे दूध में मिलाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं
इसका इस्तेमाल दवाइयों, एनर्जी ड्रिंक्स, आइसक्रीम बनाने के लिए भी किया जाता है। यह खाने
में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही इनका सेवन आपको कई बीमारियों से भी बचाता है।
कौन-सी गोंद है फायदेमंद?
कीकर और बबूल का गोंद सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मार्केट में आपको खाने
वाला गोंद आसानी से मिल जाएगा। चाहे तो आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। (फोटो-
चलिए अब हम आपको बताते हैं कि गोंद के लड्डू खाना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होता है...
सर्दी-खांसी
गोंद को गर्म पानी के साथ खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की परेशानी दूर होती
है। इसके अलावा इसका सेवन पेट इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है।
बढ़ता है स्टेमिना और इम्यूनिटी
इसका सेवन स्टेमिना और इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जिससे आप दिनभर ना सिर्फ तरोताजा
रहते हैं बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है।
गोंद स्किन के लिए भी फायदेमंद
गोंद स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह एक स्किन केयर एजेंट के तौर पर काम करता
है।
जोड़ों के दर्द से आराम
रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। वहीं दूध में गोंद मिलाकर पीने से
मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
दिल को रखे स्वस्थ


इसका सेवन धमनियों और रक्त वहिकाओं का सही रखता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्राल भी
कंट्रोल में रहता है, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा इससे
डिप्रेशन व स्ट्रेस भी दूर होता है।
फेफड़ों की समस्या में कारगर
जिन लोगों को फेफड़ों से संबंधित समस्या है, कमजोरी और थकान महसूस होती है, उनके लिए गोंद
का सेवन बहुत फायदेमंद है।
नींद आने की परेशानी
नींद कम आने की परेशानी में रात को सोते समय गर्म दूध में गोंद-कतीरा मिलाकर पीएं।
इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी। इसके साथ ही इससे अनिद्रा की समस्या भी दूर रहेगी।
खून की कमी
गोंद के लड्डू, पंजीरी या चिक्की का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करते है। इसके
अलावा इसके लड्डू का सेवन सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म भी रखता है।
पीरियड्स
पीरियड्स दर्द, ल्यूकोरिया, डिलवरी के बाद कमजोरी और शारीरिक अनियमिताओं को
ठीक करने के लिए गोंद और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर कच्चे दूध के साथ खाएं।
प्रेगनेंसी में फायदेमंद
प्रेगनेंसी में गोंद का सेवन महिलाओं की रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसके अलावा
इसका सेवन ब्रैस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी मदद करता है