सम्पूर्ण समाज व देश का विकास ही बाबा साहब का उद्देश्य था--रामानंद सैनी

लखनऊ।डॉ भीमराव अंबेडकर एक महापुरुष थे।उन्होंने भारत के संविधान की रचना कर के जो इतिहास बनाया है। उसी के आधार पर आज भारत प्रगति की ओर अग्रसर है। भारतीय संविधान जो दुनिया का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है यह उनकी अद्भुत क्षमता को दर्शाता है। आज उनकी पुणयतिथि है । हम उनको शत शत नमन करते हैं।


     उक्त विचार एसएस डी पब्लिक स्कूल सरोजिनी नगर लखनऊ के प्रबंधक रामानन्द सैनी ने विद्यालय में छात्रों के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ड्रा भीमराव अम्बेडकर किसी भी जाति विशेष के उत्थान की बात नहीं कर ते थे बल्कि सम्पूर्ण समाज व देश का विकास ही उनका उद्देश्य था। यही कारण है कि आज सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा उनका सम्मान किया जाता है। वह यूं ही नहीं बाबा साहब कहे जाते हैं। वह इसके अधिकारी थे।  श्रीमती मधु अवस्थी ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने समाज के सभी लोगों के लिए संविधान में जगह दी इसीलिए वह सभी जनो के साथ द्वारा पूज्य है, अधिवक्ता मंजू सैनी ने उनके चित्र पर फूल अर्पित करने के बाद उनके बारे मैं बताया कि आज हम वकालत कर रहे हैं तो हमें पता चलता है कि वह कितने बुद्धिमान थे, सच में वह बहुत ही महान थे।