टिकैत राय तालाब में मनी देव दीपावली, तालाब को झालरों और दीपों से सजाया गया

लखनऊ।  राजा टिकैत राय तालाब में भव्य देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे तालाब को झालरों और दीपों से सजाया गया। तालाब के चारों ओर 5000 से भी अधिक दीप जलाए गए। 


      इस मौके पर  नारायण श्रीवास्तव की सांस्कृतिक मंडली द्वारा एक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। विधायक  श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान राम को राजगद्दी मिलने के उपरांत देवताओं ने देवलोक में दीपक जलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की थी, इसी उपलक्ष्य में देव दीपावली मनाई जाती है । आज के दिन ही गुरु नानक जी  का जन्मदिन भी प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है ।भजन संध्या और देव दीपावली के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री  विद्यासागर सोनकर,  पंकज सिंह ,  विधायक  सुरेश चंद तिवारी ,  क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदुमन , महामंत्री राजकिशोर रावत  पार्षद राजेश मालवीय, पार्षद साधना वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, सोमेंद्र पांडे, मनीष पांडे ,ईशान निगम, वैभव बाजपेयी,शिवेंद्र कुमार,आशुतोष सिंह,राजन मिश्रा,मनोज तिवारी,ज्योति सिंह ,तेज भान सिंह,अनिल अवस्थी बाबा ,विजय शुक्ला ,पप्पू द्विवेदी  सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।