श्रीवैष्णो देवी सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर ने लगाया चिकित्सा शिविर

लखनऊ।श्रीवैष्णो देवी सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर लखनऊ पश्चिम के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क सेक्टर 12 राजाजीपुरम में  शनिवार को किया गया जहां जिला चिकित्सालय व् नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद से आए हुए चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई।


        इस शिविर में लगभग 580 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।शिविर में 265 लोगो का ब्लड शुगर,व् अन्य जांचे,35बच्चो का टीकाकरण भी  किया गया।शिविर का शुभारंभ  मनोज  सह प्रान्त प्रचारक आर एस एस के द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।


        इस मौके पर संजय , निर्मल , अभय उपाध्याय निखिल  अनुज  बाल भास्कर ,प्रवीण ज ,रूपेश,करुणेश पाठक ,डॉ पंकज,संतोष,अभिषेक गुप्ता मोहित,श्यामजी ,हिमांशु  के साथ अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।अभय उपाध्याय निखिल  ने बताया गया कि संस्था समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कई आयामों पर कार्य कर रही है जिसमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रमुख है।