शिवपाल यादव का सोनबरसा के पास रामपुर चौराहे पर हुआ स्वागत

गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 11 नवम्बर की सुबह बाई रोड गोरखपुर आये। प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। शिवपाल यादव का सोनबरसा के पास रामपुर चौराहे पर प्रसपा के जिलाध्यक्ष श्याम नरायण यादव और महानगरध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


          यह जानकारी प्रसपा के महानगर सचिव जयशंकर पाण्डेय एवं लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
ने दी। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गये।