राममंदिर निर्माण हेतु विघ्नविनाशक हवन हुआ

ओलखनऊ।अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण की विघ्न बाधा दूर करने हेतु रामराज स्थापना महामंच द्वारा राम जानकी मन्दिर  निकट टिकैतराय तालाब प्रांगण में विघ्न विनाशक हवन किया गया।


         हवन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, पूर्व डी जी पी होमगार्ड डा सूर्य कुमार शुक्ला, मन्दिर के प्रमुख पुजारी महन्त कौशल किशोर दास, महन्त शम्भू नाथ दास, व्यवस्थापक अजय मिश्रा उर्फ बड़कऊ, पूर्व डिप्टी एस पी हरि शंकर शुक्ला,रवि तिवारी,रवि शुक्ला, शैलेन्द्र द्विवेदी, संजय रस्तोगी,अमर नाथ शर्मा, संदीप गौतम,हरे राम चौबे सहित तमाम राम भक्त तथा समाज सेवी राष्ट्र भक्त सम्मिलित हुए।