राजाजीपुरम में भाजपाइयों ने निकाली गांधी संदेश यात्रा

लखनऊ।राजाजीपुरम में मंगलवार को  भाजपा ने गांधी संदेश यात्रा का निकाली।इस यात्रा का प्रारंभ कोठारी बंधु चौराहे से हुआ। यात्रा बाबली चौकी, मोहन भोग चौराहा, ई ब्लॉक मार्केट राजाजीपुरम होते हुए बदनाम लड्डू चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने गांधीजी द्वारा स्वच्छता हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन का आग्रह किया। श्री श्रीवास्तव ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा जल संरक्षण हेतु जागरूकता लाने की बात कही। 


    यात्रा में शामिल लोग "स्वच्छ बनाएंगे भारत को यह संकल्प हमारा है" "पानी की बर्बादी को बंद करो" और "पॉलीथिन का उपयोग बंद करो" आदि नारे लगा रहे थे। यात्रा में पार्षद साधना वर्मा, पार्षद राजेश मालवीय, पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, पार्षद संतोष राय ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष  जया शुक्ला,  मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, यू एन पांडे, सुशील निगम गज्जी, सौरभ श्रीवास्तव,अनूप शुक्ला ,सोमेन्द्र पांडे, शिवेंद्र कुमार ,तेजभान सिंह ,वैभव बाजपाई ,अरविंद मिश्रा, सुजीत शर्मा, उमेश मिश्रा ,चंद्र प्रकाश अवस्थी, शिवानी निगम राजेश मिश्रा, विजय शुक्ला ,के के मिश्रा, श्याम जीत सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।