दिनांक 30-11-2019 को थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कुंवरपुर बंधवा रोड पर चेकिंग के दौरान पिकप सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश रवीन्द्र वर्मा घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। दो बदमाश मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 1 जीवित कारतूस, एक पिकप वाहन बरामद हुआ। पुलिस कार्यवाही में मु0आ0 उमेश कुमार घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्नों जनपदों में गम्भीर अपराधों के 15 अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस कार्यवाही में शातिर अपराधी गिरफ्तार