ऑन लाइन व्यापार के खिलाफ अपना व्यापार मंडल करेगा आन्दोलन
लखनऊ।उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मँडल की एक अति आवश्यक बैठक सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर आलमबाग में अध्यक्ष सँजीव गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता हरिशंकर वर्मा, तथा सँचालन प्रवक्ता अजय यादव ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि सँस्थापक शिव बहादुर पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा थे।

      बैठक को सँबोधित करते हुए शिवबहादुर पटेल ने कहा कि थाईलैंड मे 16 देशो  की हो रही बैठक मे भारत को हस्ताक्षर न करने की मांग की।श्री पटेल  ने कहा कि देश के व्यापारी उद्यमी अभी आनलाईन कम्पनियों और चीन के बाजार से लड रहे है ।अगर ऐसा होता हैं तो देश के छोटे-छोटे व्यापारी तबाह हो जायेंगे।बैठक को सँबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि आनलाइन व्यापार के कारण छोटे व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं, इस पर तत्काल रोक लगाई जाए नही तो इसके खिलाफ अपना व्यापार मँडल बडा आन्दोलन करेगा।बैठक को सँबोधित करते हुए प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि इसके लागू होने से आम आदमी की कमर टूट जायेगी, किसानों की हालत खराब ह़ो जायेगी तथा डेयरी क्षेत्र भी प्रभावित होगा। भारतीय किसान उद्योग जगत पर निर्भर हो जायेगा।

       बैठक मे मुख्य रूप से सँतोष सिंह, बीतेन्द् प्रताप सिंह, अरविंद वर्मा, इरफान गाजी,अखिलेश पटेल, सुशील पटेल, मनोज वर्मा, उदित नारायण, पँकज यादव,विमलेश यादव, सुनील कनौजिया आदि प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे।