जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह आज परिकल्प भवन तेलीबाग में समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। डाॅ0 सिंह ने कहा कि हरिद्वार में लगने वाले कुंभ को देखते हुए तैयारियां समय से पूरी कर ली जाय। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बाढ़ सिंचाई के कार्यों को प्राथमिकता देकर निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाये। डाॅ0 सिंह ने कहा कि बाढ़ के नियंत्रण हेतु आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि नदियों पर रबर डैम आदि बनाकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित करें। जलशक्ति मंत्री ने कहा बाढ़ नियंत्रण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते रहें ताकि निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण किया जा सके। डाॅ0 सिंह ने कहा कि परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई श्री टी0 वेंकटेश, विशेष सचिव श्री सारिका मोहन, श्री मुस्ताक अहमद, प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) श्री विनोद कुमार, प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प एवं नियोजन) श्री ए0के0 सिंह, मुख्य अभियन्ता श्री ए0के0 सिंह सहित सभी मुख्य अभियंता एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारी उपस्थित थे।