मनकामेश्वर उपवन में आज असंख्य दीपों को जलाने का लक्ष्य
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर मनकामेश्वर मंदिर उपवन घाट पर होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उपवन पर दीपों को रंगने और संजोने का काम सेवादारों की ओर से किया जा रहा है। आदि गंगा मां गोमती की पाव देव दीपावली की महाआरती भी यहां होगी। मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि के मुताबिक इस बार असंख्य दीपों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सामाजिक संस्थाओं और विद्यालयों में दीपों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सेवादारों ने बताया कि पूरे दिन यहां दीपक जलाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देव दीपावली के महत्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा या देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। श्री शिव जी ने त्रिपुर नामक असुर का बध किया था। जिसके उपलक्ष्य में दीपावली के पंद्रहवें दिन देवताओं ने गंगा तट पर दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया। इसका नाम देव दीपावली या त्रिपुर पूर्णिमा हो गया।
मनकामेश्वर उपवन में मनेगी देव दीपावली और होगी आदि गंगा गोमती की महाआरती