कलयुग में शक्ति की पूजा कल्याणकारी

लखनऊ।राजाजीपुरम् के पं. राम प्रसाद विस्मिल कथा पार्क में चल रही श्रीराम कथा के छठवें दिवस पर कथाचार्य पं. राधा कृष्ण शुक्ल ने सीता स्वयंबर का चित्रण किया |राजा जनक की पुष्प बाटिका और रावण की अशोक बाटिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जगत जननी माँ  हर व्यक्ति का कल्याण करती हैं |कलयुग में शक्ति की पूजा कल्याणकारी है |आयोजक शिवाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि कथा 24 नवंबर तक चले गी |