लखनऊ। बारावफात को लेकर अमीनाबाद के झण्डेवाला पार्क से मदेहे सहाबा का जुलूस शुरू होगा। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेन्दु सिंह का कहना है कि सुबह नौ बजे से जुलूस मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड्र याहियागंज, नक्खास तिराहा से टुडिय़ागंज तिराहा से बाजारखाला कोतवाली के सामने से हैदरगंज तिराहा व ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर समाप्त होगा। लिहाजा, सुबह सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा।
कमला नेहरु क्रासिंग से यातायात मेफेयर तिराहा, विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। मेफेयर तिराहा से अकबरी गेट, चौक, मेडिकल कॉलेज होकर जाएं। नक्खास तिराहा से वाहन नादान महल रोड, टुडिय़ागंज की ओर नहीं जा सकेगा। अकबरी गेट, कमला नेहरु चौराहा होकर जा सकेंगे। टुडिय़ागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। गिरधारी सिंह इण्टर कॉलेज, मंसूर नगर होकर जाएं। हैदरगंज तिराहा से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह वाहन नहीं जाएगा। बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जाएं। वाटर वक्र्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल कॉलेज चौराहा से सुभाष मार्ग रकाबगंज पुल। सिटी स्टेशन तिराहा, शाहमीना शाह होकर जा सकेंगे।
अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस तिराहा से मौलवीगंज से रकाबगंज पुल नहीं जा सकेंगे। वाहन सवार छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद-नजीराबाद होकर जाएं। रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। नाका, मेडिकल कॉलेज होकर जाएं। कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहा से झण्डेवाला पार्क वाहन सवार आ-जा नहीं सकेंगे। कैसरबाग चौराहा, श्रीराम रोड, सिटी स्टेशन होकर जा सकेंगे। ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। मोतीनगर, भूसामण्डी, राजेन्द्रनगर होकर जाएं।
बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहा कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब, मिल एरिया एवरेडी होकर जाएं। एवरेडी तिराहा से मिल एरिया तिराहा से बुलाकी अड्डा, हैदरगंज तिराहा नहीं जा सकेंगे। मवैया, मिल एरिया तिराहा से राजाजीपुरम होकर जाएं। राजेन्द्र नगर चौराहे से ऐशबाग ईदगाह का रास्ता बंद रहेगा। मोतीनगर, राजेन्द्र नगर होकर जाएं। नाका चौराहे से राजेन्द्र नगर होते हुए ऐशबाग पुल, ईदगाह वाहन सवार नहीं जा सकेंगे। नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे। नाका चौराहा से वाहन सवार पाण्डेयगंज चौकी,रकाबगंज पुल नहीं जा सकेंगे।बांसमण्डी चौराहा, राजेन्द्र नगर होकर जाएं।