जर्नलिस्ट मीडिया प्रेस एसोसिएशन की गोष्ठी में हुआ नागरिक सम्मान

लखनऊ । जर्नलिस्ट मीडिया प्रेस एसोसिएशन ने  सोमवार को कलेवा तिराहे पर झूलेलाल धर्मशाला में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा गोष्ठी की।  शुभारंभ एसपी ट्रैफिक पूर्णेन्दु सिंह, अखिल भारतीय उधोग व्यपार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) पंकज के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया। 





           एसपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क सुरक्षा इंसान की जिंदगी से जुड़ा हुआ है इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और इसकी  जागरूकता बढ़ाये। 

      श्री बंसल ने भी बताया कि जल्दी ही आखिल भारतीय उधोग व्यपार मण्डल  पूरे प्रदेश में व्यपाक मुहिम चलायेगा। डिप्टी कमिश्नर ने इसे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि हमें जरूरत है कि हम छोटी दूरी के लिए वाहन के प्रयोग से बचें। 

        इंदौर, मध्य प्रदेश से आये हुए यातयात पुलिस के जवान सुमन्त सिंह कछावा ने लोगों को यातायात नियमों से प्रैक्टिकली कर के बताया और जागरूक किया। सड़क सुरक्षा स्मारिका के सम्पादक एम. अफसर खान सागर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  सड़क पर चलने से पहले ये सोचें कि उन्हें अपनों के लिए सुरक्षित घर लौटना भी है। 

        कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुमंत सिंह कछावा, अश्वन वर्मा को सेतु सम्मान, एम. अफसर खान 'सागर', जेएस पांडेय, उमाशंकर पाण्डेय को कलमकार सम्मान और रामानन्द शास्त्री, डॉ राहत हादी,  डॉ मनोहर गुप्ता, डॉ वसीम रज़ा, शहाब खान गोडसरावी, महावीर सिंह बिष्ट, अख़्तर हुसैन खान, कुदरत खान, मनोज शेखर गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अश्वन वर्मा ने किया।