गुरुद्वारा अलीगंज में हुआ नगर कीर्तन,कई जगह किया गया स्वागत

लखनऊ।गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और सत्कार से मनाया जा रहा है। बाबा दीप सिंह  सोसाइटी के संस्थापक मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि रविवार को *गुरुद्वारा अलीगंज से गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह* के संयोजन में एक विशाल नगर कीर्तन सुबह 11:00 बजे अलीगंज गुरद्वारा से शुरू होकर मामा चौराहा, अलीगंज सेक्टर जी, पुरानिया चौराहा, नेहरू पार्क साहू तिराहा, कपूरथला से ङडईया बाजार बाजार होता हुआ शाम को 6:00 बजे गुरुद्वारा अलीगंज वापस पहुंचा। गुरुद्वारा साहब पहुंचने पर  गुरु ग्रंथ साहब  पर फूलों की वर्षा की गई।
      फूलों से सजी पालकी में  गुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान थे।ज्ञानी दलजीत सिंह  संगतों को वाहेगुरु वाहेगुरु सिमरन करवा रहे थे। इस अवसर पर ज्ञानी  ने सभी संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। 
    गुरुद्वारा अलीगंज के मैनेजर साहब सरदार शमशेर सिंह  ने बताया कि 23 नवंबर शाम व 24 नवंबर दिन में  गुरु नानक देव  का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा इस नगर कीर्तन में विशेष रूप से दशमेश शस्त्र अखाड़ा ने अपने गतके के अनोखे करतब दिखाए।                              
     इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ गुरमीत सिंह मनमोहन सिंह हैप्पी एवं गुलशन जोहर किट्टू भाटिया जसविंदर सिंह पम्मी भाटिया  रविंदर कौर  पीपी सिंह  परमजीत सिंह छाबड़ा जसपाल सिंह मैनेजर साहब शमशेर सिंह गुरद्वारा अलीगंज सज्जन सिंह जी मौजूद थे फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहब शोभायमान थे।