गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सभी को सदमार्ग पर चलने का मंत्र

फर्रुखाबाद। सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सभी को सदमार्ग पर चलने का मंत्र दिया गया। इसके साथ ही कुरीतियों से भी दूर रहने की सलाह दी गयी। फतेहगढ़ के कर्नलगंज स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पर
प्रकाशोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे गुरुनानक देव जी के संदेश को भी लोगों को बताया गया।


           जिसमे कहा गया कि गुरु नानक देव नें समाज में फैली कुरीतियों जाति- पांति,ऊंच-नीच, छुआ-छुत से दूर रहने का संदेश दिया था। गुरु नानक देव नें कहा था कि मानस की जात सबै सको पहचानवो का संदेश देकर सभी मनुष्यों को एक प्रेम के बंधन में बधनें का संदेश दिया। इसके साथ ही कहा गया कि भ्रूण हत्या पर संदेश दिया कि उस जन्मी की हत्या मत करो जो राजाओं को जन्म देनें वाली है। महोत्सव में कानपुर से आये अमरिक सिंह नें कीर्तन किया। इसके साथ ही लखनऊ से आये बलदेव सिंह नें गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा, दीपिका राजपूत, गुरु द्वारा अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, दीप सिंह, सतनाम सिंह, बंटी सरदार, अमर जीत सिंह, रामवीर सिंह व बलबिन्दर सिंह आदि ने लंगर में प्रसाद लिया।