डिफेंस एक्सपो में अपने देश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी कंपनियों के प्रतिभाग करने की इच्छा जताई
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना से आज यहां उनके कार्यालय कक्ष में  पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट कर लखनऊ में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो में अपने देश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी कंपनियों के प्रतिभाग करने एवं प्रजेन्टेशन की इच्छा प्रकट की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकसित किये जा रहे डिफेंस इन्डस्ट्रियल कारीडोर में यूनाईटेड किंगडम की कई कम्पनियां निवेश करने की इच्छुक है।

     श्री महाना ने श्री मार्क गोल्डसेक के आग्रह का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कम्पनियों के साथ विदेशी कंपनियों के काम करने से जहां डिफंेस कारिडोर को अच्छी सफलता मिलेगी, वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को काफी लाभ भी होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में डिफंेस कारिडोर का विकास किया जा रहा है। प्रदेश में बड़ी सख्या में एम0एस0एम0ई0 इकाइयों के कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है। साथ ही उत्तर प्रदेश की जलवायु भी उद्योगों के अनुकूल है। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि यूनाईटेड किंगडम की कंपनियां प्रदेश में निवेश करंे, राज्य सरकार उनकों सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायेगी।

     उल्लेखनीय है कि औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना की गत मार्च में डिफेंस एक्सपों के संबंध में यूनाईटेड किंगडम के भ्रमण के दौरान श्री मार्क गोल्डसेक से मुलाकात हुई थी। उन्हेांने गोल्डसेक को डिफंेस एक्सपों में आमंत्रित किया था। श्री महाना के निमंत्रण पर आज श्री मार्क गोल्डसेक लखनऊ आये थे।

     लखनऊ में आगामी 05 से 08 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जायेगा। इसमें अमेरिका सहित कई देश हिस्सा लेंगे। इसमें आस्ट्रेलिया, इजराइल, जर्मनी आदि प्रमुख रूप से शामिल है।इस मौके पर प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास श्री आलोक कुमार भी मौजूद थे।