लखनऊ। ब्राह्मण प्रोफेशनल ग्रुप के सदस्यों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने, शैक्षिक, आर्थिक, चिकित्सकीय,
सेवायोजन, कृषि विकास एवं पशुपालन के क्षेत्र में उनकी सहायता करने का निर्णय लिया। संस्था द्वारा एकत्रित की गई दो लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक दिवंगत कमलेश तिवारी की पत्नी
किरन तिवारी को सौंपा गया।
इस अवसर पर जेषी चौबे, विनोद मिश्रा, राजन मिश्र, ममता शुक्ला, डॉ. अरुण त्रिपाठी, विमल मिश्रा, चंद्र देव पाठक, संदीप मिश्र समेत
कई लोग मौजूद रहे।