बीआरसी केंद्र पर दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मलिहाबाद। समेकित शिक्षा के अंतर्गत ब्लाक मलिहाबाद के दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता बीआरसी केंद्र पर आयोजित की गयी। खेल प्रतियोगिता का उदघाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार की उपस्थिति में किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा ने कहा दिव्याग बच्चे किसी से कम नही होते। हमे उनका हमेशा हौसला बढ़ाते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया।
रश्शाकशी दिव्यांस, सिराज, हर्षित की टीम ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर खेल में दिव्यांस विजेता बने।छूकर पहचानो में नीशू महदोइया प्रथम रही निशा धेधेमौ को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा रंगोली, सुलेख आदि प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गयी। समेकित शिक्षा के अरविंद शर्मा, शिवनरेश सिंह के निर्देशन में अदील हसनैन, सत्य प्रकाश पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला आदि ने खेल संपन्न कराये। विजेताओ को खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक हादी हसन, अवधेश कुमार ने पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर बच्चों के साथ भारी संख्या में आये अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।