अभिलेखों में हेरफेर कर ग्राम समाज की वेशकीमती भूमि पर दबंगो का कब्ज़ा

सुल्तानपुर। राजस्व कर्मियों व अफसरों की साठगांठ से ग्राम समाज की वेशकीमती भूमि पर दबंग कर रहे निर्माण। मामला शहर के निजामपट्टी मोहल्ले का है।गोमती नदी के किनारे मुख्य मजार के पास वेशकीमती जमीन पर धड़ल्ले से कब्जा चल रहा है।                  क्षेत्र के लेखपाल व तहसीलदार समेत एसडीएम के संज्ञान में होने के बावजूद मिलीभगत के चलते कोई रोकने की जहमत नही उठा रहा है।सूत्रों की माने तो गाटा संख्या 139 ग्रामसमाज के नाम से अभिलेखों में दर्ज हैं।यही नही प्रापर्टी डीलरों ने मोटी रकम राजस्व कर्मियों को देकर ग्राम समाज के रकबे को भूमिधारको के खाते में जोड़वा दिया है।ये भूमाफिया प्रापर्टी डीलर इस वेशकीमती जमीन को बेंच डाले हैं।


            राजस्व व पुलिस महकमे ने शुरुआती दौर में निर्माण तो रूकवाया था।अब पिछले एक माह से बेरोकटोक कब्जा चल रहा है।जब भी इसकी शिकायत अफसरों से होती हैं तो क्षेत्र के लेखपाल चन्द्रदेव सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराकर काम रोकवाने के लिये निर्देशित किया जाता है।इसके बावजूद यह आदेश लेखपाल तक ही सिमट कर रह जाता है।इसी से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।फिलहाल जानकार सूत्रों की माने तो रिपोर्ट दर्ज होने के पूरे आसार दिख रहै हैं।इसकी शिकायत दूरभाष पर डीएम सी इंदुमती से भी की जा चुकी हैं।