पारा में बिजलीकर्मियों की मिलीभगत से कटिया कनेक्शनों की भरमार

आलोक शर्मा                                                                                                                                               लखनऊ! पारा की डूडा कालोनी में गुरुवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया! जहाँ बिजली कर्मियों के पक्षपात पूर्ण रवैये से  डूडा कॉलोनी, नरपत खेड़ा, पारा के नागरिकों में काफी आक्रोश है! यहाँ के निवासी सचिन कुमार रावत और रमेश गुप्ता ने बताया कि जहां कटिया कनेक्शन होने के बावजूद लोगों के घर लाइनमैनों की मेहरबानी से रोशन हैं वही कनेक्शन वालों की लाइट काट दी गई! क्षेत्र में दबंग लाइनमैन ने अवैध तरीके से  दो .दो सौ रुपये  में कटिया कनेक्शन दे रखे हैं और अवैध वसूली लेते हैं! इस प्रकार से बिजली कमियों की मिलीभगत से इलाके में बिजली चोरी का गोरख धंधा चल रहा है! इसमें कई अधिकारी भी शामिल हैं जो शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों को परेशान करते रहते हैं! फिलहाल महीने के लाखों रुपये इस बंदरबांट की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी है!