मवइया फ्लाईओवर ब्रिज को सर्विस रोड बनवाने की मांग

लखनऊ। मवइया फ्लाईओवर ब्रिज की सर्विस लेन काफी समय से खराब है।जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे आक्रोशित उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के लोगों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सर्विस रोड बनाने की मांग की है।



     समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि फ्लाईओवर ब्रिज की एक साइड आटा फ्लोर मिल की ओर की रोड बंद है।दूसरे साइड की सर्विस रोड भी काफी जर्जर है।जिससे आवागमन काफी प्रभावित हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं यह रोड आवागमन का प्रमुख मार्ग है।यदि शीघ्र ही सर्विस रोड का निर्माण नही किया गया तो समिति के लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।