लखनऊ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के निर्मम हत्या के प्रकरण पर जोर ढंग से गूंजा। शासन से माँग की गई है कि आश्रितों को नौकरी एवं सुरक्षा प्रदान की जाये राजाजीपुरम के नारायण टावर में आयोजित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अहमद, प्रदेश संरक्षक दिनेश चन्द्र कश्यप और युवा प्रदेश अध्यक्ष बी0पी0 राणा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
संदीप अग्रवाल सोनी ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा वर्तमान में व्यापारियों के हित में सरकार का कार्य तो अच्छा लेकिन शासन स्तर के लोग, अधिकारी भाजपा सरकार की मंशा पे बट्टा लगा रहे हैं। इसलिये व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है।
प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अहमद ने हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या पर शासन प्रशासन पर आरोप लगाया और कहा कि शासन एवं प्रशासन ने यदि तिवारी को पर्याप्त सुरक्षा करायी होती तो आज वह जीवित होते।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राजधानी में कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह खड़ा हो गया है। अपराध चरम पर है। राजधानी में वाहन चेकिंग के नाम पर जमकर धन उगाही की जा रही है। इससे जनता में भाजपा सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा लोगों को सुख-सुविधाओं से आछंदित करना है। लेकिन भाजपा की नीतियों को शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी कर्मचारी पालन करने के बजाय अपनी जेब
भरने में लगे हैं।
कमलेश तिवारी के आश्रितों को नौकरी एवं सुरक्षा प्रदान की जाये..... फिरोज अहमद