गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राजधानी के गुरुद्वारों में सजेंगे दीवान,लगेंगे दरबार और बटेगा लंगर

लखनऊ। गुरु नानक देव के 550वें  प्रकाश पर्व को समर्पित ऐतिहासिक गुरुद्वारा  गुरु तेग बहादुर साहिब  यहियागंज में एक विशेष समागम  का आयोजन किया गया है।
     जिसमें मुख्य रूप से विश्व विख्यात संत अनूप सिंह  उना वाले 25 अक्टूबर सायं   9 बजे से 11 बजे तक एवं  26 अक्टूबर प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक संगतो को  गुरु वाणी द्वारा निहाल करेंगे।
 गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि लखनऊ गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी द्वारा   गुरु नानक देव  के  550 वें प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया  गया है।
10 नवम्बर की सायं  गुरुद्वारा चंदरनगर नगर में विशेष कवि दरबार ,11  की शाम गुरुद्वारा मानसरोवर में विशेष कीर्तन दरबार ,12 को प्रातः से शाम तक गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष दीवान सजेगा।उसी दिन यहियागंज में दीवान सजाएं जाएंगे रात को 1:00 बजे   गुरु ग्रंथ साहिब के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा की जाएगी।
    इस कार्यक्रम पर विशेष रूप से भाई सुरेंद्र सिंह  जोधपुरी अमृतसर से, भाई  कुलवंत सिंह पटियाला से एवं  ज्ञानी सुखदेव सिंह  पटना साहिब से पधार रहे हैं। समस्त आयोजनों में गुरुद्वारा साहिब को विशेष फूलों से एवं लाइटों से सजाया जाएगा सभी कार्यक्रम में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।