लखनऊ।राजाजीपुरम ई ब्लॉक चौराहा पर शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने "से नो ....बिग बॉस" कार्यक्रम चलाकर बिग बॉस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।कार्यकर्ता इस धारावाहिक को भारतीय संस्कृति का हनन करने वाला धारवाहिक बता रहे थे।
Say No...Big boss कार्यक्रम चलाकर इसे पूर्णतया प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे।उन्होंने क्षेत्रीय लोगो से भी अपील की कि
यदि आप लोगों को लगता है कि ऐसे अश्लील धारवाहिक हमारे समाज को बर्बाद कर रहे हैं तो विरोध कीजिये।
विरोध प्रदर्शन में अनूप शुक्ला, प्रशांत सेठ,शैलेश वाजपेयी,आकाश मिश्रा,जगत खन्ना ,हरि प्रकाश अग्रवाल ,अभिषेक गुप्ता ,मनु आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बिग बॉस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन