भाजपा की केन्द्र और प्रदेश में सरकारें सिर्फ जुमलेबाजी कर रही

लखनऊ!भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैण्ट क्षेत्र से प्रत्याशी  दिलप्रीत सिंह'डी.पी.' ने सोमवार को  व्यापक जनसम्पर्क, बैठकों एवं चैपालों के जरिये क्षेत्र में प्रचार तेज कर दिया! मीडिया कोआर्डिनेटर सचिन रावत ने बताया कि   कांग्रेस  प्रत्याशी  ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ व समर्थकों के साथ पार्को में लोगो से लिया आशीर्वाद !  आडीएसओ कालोनी,आर्यनगर ,मोती नगर ,मालवीय नगर ,सदर इलाके में  आदि में सघन जनसम्पर्क किया गया एवं कई स्थानों पर एकत्रित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजनों एवं स्थानीय नागरिकों की बैठकों एवं चैपालों में कांग्रेस प्रत्याशी ने भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की एवं क्षेत्र के हर दुःख-दर्द में सदैव साथ रहने का वादा किया। 


      पदयात्रा एवं चैपालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता  अशोक सिंह, अभिमन्यु सिंह,शोभित शर्मा, शिवा यादव, विवेक सिंह ,रंजीत कुमार, नसीम खान, नूर खान, नितिन शुक्ला,मोहित मिश्रा, शिवा राठौर
कलसी आदि कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा चैपालों का आयोजन किया गया ! लखनऊ कैंट के युवा उम्मीदवार के प्रति आम जनता का जिस तरह रूझान मिल रहा है और जनता का समर्थन मिल रहा है उससे यह साबित हो गया है कि जनता प्रदेश की भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है   प्रत्याशी श्री दिलप्रीत सिंह'डी.पी.' ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश में सरकारें सिर्फ जुमलेबाजी कर रही हैं। आज हमारे प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, व्यापारी सरकार की गलत नीतियों के चलते अपना व्यापार गंवा रहे है। सरकारी कर्मचारी आये दिन सड़कों पर उतर रहे हैं। नालियां बरसात में बजबजा रही हैं सीवर लाइन जाम हैं और जिधर देखो गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है वहीं भाजपा के नेता स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है।