वार्षिकोत्सव में विद्यालय के पूर्व छात्र हुए सम्मानित

 इंडियन शक्ति लखनऊ। राजाजीपुरम सी ब्लाक स्थित सेंट जोजफ इण्टर कालेज का 33वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी व विशिष्ट अतिथि में मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल मौजूद थे।




कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन व मां दुर्गा स्तुति नृत्य से हुई। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं बच्चों ने घर मोरे परदेशी आ...गीत पर अर्द्धशास्त्री नृत्य की प्रस्तुति दी।


 



 वहीं महिला सशक्तीकरण पर बच्चों ने ओ री चिरईया..गीत पर पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी। वहीं विद्यालय के 14 पूर्व छात्र रिचा पोरवाल, रहमीन अंसारी, विशाल चैरसिया, सैय्यद मो हारिस, आसुतोष बाजपेई, शिवांगी गौतम, कावेरी, अर्पिता यादव, दीपिका अवस्थी, सरस श्रीवास्तव, मीनाक्षी यादव, आस्था सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नन्दगोपाल नन्दी ने कहा जीवन मे चैलेंज लेने वाला ही जीवन में सफल होता है। इसलिए सभी को चैलेंज लेना चाहिए। तभी सफलता मिलेगी। साथ ही शत प्रतिशत मतदान से चुनाव सफल होता है। तभी देश ऊंचाईयों पर पहॅुचता है। इसलिए लोगों को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। इस मौके पर पुष्पलता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, लीना शर्मा, शबनम रजा, राखी अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक व अभिभावकगण मौजूद थे।