पश्चिम विधान सभा में भाजपा चुनाव कार्यालय उद्धघाटन


इंडियन शक्ति लखनऊ।पश्चिम विधान सभा में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बुधवार को मोहान रोड राजाजीपुरम सेक्टर 13 में सावित्री सदन में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस मौके पर आचार्य नोटश किशोर दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया।



इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह व विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद थी। कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर गृहमंत्री पत्नी सावित्री सिंह ने महिला मोर्चा के साथ बैठक की और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से रूबरू भी कराया। इस मौके पर कन्हैया द्धिवेदी, जया शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, पार्षद साधना वर्मा, राजीवकृष्ण त्रिपाठी, पूर्व पार्षद जितेन्द्र उपाध्याय मिन्टू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।