प्रियंका गांधी 15 मार्च को लखनऊ आयेंगी


 


 


 



लखनऊ, 14 मार्च इंडियन शक्ति न्यूज़।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत करने शुक्रवार को यहां पहुंच रही हैं। इस दौरान उनके प्रयागराज से वाराणसी नदी के रास्ते जाने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कल यहां पहुंच रही हैं।’’ उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रियंका के कार्यक्रम के ब्यौरे पर चर्चा की। इस बारे में आधिकारिक मंजूरी के बाद कल घोषणा की जाएगी।

बब्बर ने बताया कि प्रियंका गरीबों विशेषकर नदी तटों पर रहने वाले गरीब लोगों से संवाद के लिए नदी मार्ग से जा सकती हैं।
प्रियंका के प्रयागराज में आनंद भवन जाने की संभावना है जो नेहरू परिवार का आधिकारिक निवास रहा है।
वह नदी मार्ग से मिर्जापुर होकर वाराणसी भी जा सकती है। वह मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकती हैं।